फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रोजगार मेले में 63 को मिली नौकरी

Thu, 19 Oct 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। एक दिवसीय रोजगार मेला व कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन जिला सेवायोजन कार्यालय में किया गया। 169 बेरोजगारों ने प्रतिभाग किया, इसमें 63 को नौकरी मिली।
विज्ञापन

रोजगार मेले में जेके ऑटोमोबाइल्स एंड इलेक्ट्रानिक्स इंटरप्राइजेज, इंटॉस बायोटेक हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, ग्रीन ग्रो जेनेटिक्स लिमिटेड, यूनीवर्सल सर्विसेस, प्रोफास्ट आर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, आइसेक्ट रोजगार मंत्रा जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें नियोजकों ने साक्षात्कार के माध्यम से 63 अभ्यर्थियों का चयन किया। राजकीय आईटीआई के फोरमैन केके चतुर्वेदी ने अभ्यर्थियों का कॅरिअर संबंधी मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी भगवत नारायण ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। उन्हें संबंधित कंपनी की ओर से ऑफर लेटर देकर कंपनी के नियम और वेतन भत्त्ते के बारे में समझा दिया गया है। इस तरह रोजगार मेले ब्लॉक स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें