फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने बाजार में हटवाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में जाम के हालात पर ‘अमर उजाला’ के लाइव कवरेज का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। फुटपाथ पर कब्जा किए दुकानदारों को हटवाया।
विज्ञापन


उनका सामान फेंक दिया। उधर, पुलिस की सख्ती के खिलाफ लामबंद हुए फुटपाथी दुकानदारों ने सिटी मजिस्ट्रेट से ईद तक उन्हें न हटाने की मोहलत मांगी है।


पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के निर्देश पर कोतवाली के एसएसआई लालजी सिंह और उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने सोमवार को देर शाम बलखंडी नाका से चौक बाजार तक अतिक्रमण हटवाया।

दुकानदारों द्वारा फुटपाथ पर रखे गए सामानों को हटवाया। फुटपाथी दुकानदारों से फुटपाथ खाली करा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उधर, फुटपाथी दुकानदारों ने मंगलवार को सिटी मजिस्ट्रेट से ईद तक न उजाड़ने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


15 दिन की मोहलत मांगते हुए दुकानदारों ने कहा है कि ईद के मद्देनजर बाजार में भीड़भाड़ है। दुकानें न लगीं तो भारी घाटा उठाना पड़ सकता है।

15 दिनों के लिए अतिक्रमण हटाओ अभियान स्थगित करने की मांग की है। सिटी मजिस्ट्रेट ने चेतावनी दी कि ईद के बाद फुटपाथ पर दुकानें नहीं लगेंगी।

ज्ञापन देने वालों में अंसार अहमद, सरफुद्दीन, शहंशाह, नौशाद, अंसार अली, आफाक, विवेक कुमार गुप्ता, स्वप्निल, पप्पू गुप्ता, सलमान, न्याज बख्श, मोनिस, हरी, शकील अहमद, निसार, हारून, कदीर, आदिल, सरफराज, कमलेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें