उरई। लोगों को घर के पास ही स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के उद्देश्य से रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मेले में संचारी रोग नियंत्रण माह का शुभारंभ संयुक्त निदेशक, झांसी डा. जेके गुप्ता ने मोहल्ला उमरारखेरा स्थित नगरीय स्वास्थ्य केंद्र से किया। कहा कि 1 मार्च से 16 मार्च तक जागरुकता अभियान चलेगा। इसके बाद 16 से 31 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर दस्तक देंगी। आज स्वास्थ्य मेले में 1862 पुरुष, 1910 महिला व 902 बच्चे समेत कुल 4674 मरीज देखे गए। जबकि 230 के करीब गोल्डन कार्ड बनाए गए।
एसीएमओ डा. बीएम खैर ने बताया कि संचारी और गैर संचारी रोगों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग अभियान चला रहा है। मार्च माह से संचारी रोगों पर सीधा वार अभियान चलाया जाएगा। डीएमओ डा. जीएस स्वर्णकार ने बताया कि टीमें तैयार है। स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज, पशुधन प्रसार विभाग समेत एक दर्जन विभागों के सहयोग से अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अलावा हरदोई गूजर, सोमई, दिरावटी, सदूपुरा, गोवर्धनपुरा, कुदारी, भेड़, रेंढर, नावली, आटा, परासन, महेबा, चुर्खी, न्यामतपुर, वीरपुरा, शेखपुर बुजुर्ग, शहजादपुरा, उरगांव, सिरसाकलार, ईटो, मड़ोरी, गोपालपुरा, सरावन, गोहन, सिरसादोगढ़ी, नावर, जगम्मनपुर, पतराही, नरौल, तुफैलपुरवा, बघौरा, हरीपुरा, गोखलेनगर, उदनपुरा आदि में स्वास्थ्य मेलों में मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान बायोलॉजिस्ट सीएल बघेल, चिकित्साधिकारी डा. मनोज दीवौलिया, रामप्रकाश, संजीव चंदेरिया, रामप्रकाश, डाली, पूनम, गीता सिंह, विनीता, कीर्ति, शशि अवधेश शर्मा आदि रहे।
पंजीरी से बने व्यंजनों की प्रदर्शनी भी लगी
आटा। उपकेंद्र आटा में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 265 मरीजों का जांच हुई। आईसीडीएस विभाग की ओर से भी स्टाल लगाकर महिलाओं, बच्चों और किशोरियों की जांच की गई। पंजीरी से बने व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। मेले में आंगनबाड़ी की गोमती, ऊषा, उमा, सन्नो, रजनी, ममता ने सहयोग किया। 8 गोल्डन कार्ड बनाए। इस दौरान कालपी विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, आटा प्रधान सत्यनरायन, डा.संजीव वर्मा,अरविंद, मांडवी, रविंद्र, वीरेंद्र, कंचन, हेमंत अग्रवाल, संदीप, जितेंद्र आदि रहे।
आटा में स्वास्थ शिविर में इलाज कराते मरीज- फोटो : ORAI