फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से 45 बीघे फसल जली

Thu, 16 Mar 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आग से जली फसल। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
चने के होरा भूंजने के दौरान खेताें में आग लग गई। आग की लपटें देख किसानाें में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे किसानाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से करीब आठ किसानाें की 45 बीघे गेहूं, चना व अरहर की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन


कदौरा थानाक्षेत्र के गुलौली गांव के चरवाहे खेत पर जानवर चराने गए थे। वहां ये लोग चने के होरा भूूंजने लगे। तभी तेज हवा के  कारण खेत में आग लग गई। यह देख आसपास खेताें पर मौजूद किसानाें में अफरा, तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे किसानाें ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक किसान वली खंा, चिन्नू पाल, असलम बेग, हसमुद्दील, वाहिद, जहूर, शहजाद, हसीब व नसीम आदि किसानाें की करीब 45 बीघे की गेहूं , चना व अरहर की फसल जलकर राख हो गई। इससे किसानाें को लाखाें का नुकसान हुआ है। देर शाम तक पीड़ित किसानों ने थाना पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी थी। थानाध्यक्ष लालमणि सिंह का कहना है कि अगर तहरीर आती है तो वह जांचकर कार्रवाई करेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें