फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जली गेहूं की 12 बीघा फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी (जालौन)। कोतवाली के ग्राम कुरहना आलमगीर में अज्ञात कारणों से लगी आग से 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन


कुरहना ग्रामप्रधान चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि रविवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते खेत में आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में शशिकांत व श्रीकांत दुबे पुत्र सूरज प्रसाद की 12 बीघा फसल आग से जलकर नष्ट हो गई। आग लगने से किसानों को डेढ़ लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, लेकिन दमकल विभाग की गाड़ी जब तक पहुंचती तब तक किसानों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया। आग से हुए नुकसान के कारण किसान काफी परेशान है। उनका कहना है कई साल बाद बाद उनकी फसल अच्छी हुई थी, फसल देख लग रहा था कि अब उनकी सारी परेशानी खत्म हो जाएगी, लेकिन अब फसल नष्ट होने से उनके खाने के भी लाले पड़ गए है। किसानों ने एसडीएम से मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें