उरई। लोकभा चुनाव के लिए भले ही शनिवार की शाम से प्रचार बंद हो गया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर प्रत्याशियों का वार अभी भी जारी है। व्हाट्सअप से लेकर फेसबुक पेज पर प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की जा रही है। वहीं समर्थक भी बिना झंडे बैनर के गांव-गांव घूमकर अपने-अपने प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे हैं। इस काम में महिलाएं भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं।
सोमवार को जिले में वोट पड़ने हैं। इसके लिए शनिवार की शाम से प्रचार बंद हो गया था। इसके बाद भी प्रत्याशियों के फोटो के साथ उन्हें जिताने की अपील लगातार सोशल मीडिया पर चल रही है। कोई अपने विकास कार्य बता रहा है तो कोई पार्टी की योजनाओं का बखान कर रहा है।
कुल मिलाकर सभी का मकसद एक है कि सोमवार को होने वाली वोटिंग में अधिक से अधिक वोट अपने पक्ष में डलवाए जाएं। गांव और कस्बों में तो सुबह से खेतों में, पेड़ों के नीचे और चौराहों पर चौपाल सजी नजर आईं। कोई कमल खिला रहा था तो कोई पंजा मजबूत कर रहा था और कोई हाथी दौड़ा रहा था। प्रत्याशियों की जीत हार पर शर्तें तक लगती रहीं।
फोन से बोलते रहे पीएम मोदी
शनिवार को तो कई लोग उस वक्त चौक पड़े जब उनके मोबाइल से आवाज आई कि मैं नरेंद्र मोदी, फिर कोई उनकी पूरी बात सुने हुए कान से फोन हटा ही नहीं सका। दरअसल, इस बार भाजपा ने हाइटेक तरीका अपने हुए पीएम की रिकार्ड आवाज को प्रचार का माध्यम बनाया है।