फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मेडिकल कॉलेज में हुई एक करोड़ की चोरी में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। मेडिकल कॉलेज परिसर स्थित नर्सिंग कॉलोनी में हुई करीब एक करोड़ की चोरी के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरों ने नर्सिंग स्टाफ के आठ घरों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। चोरी के बाद बाहर निकलते हुए तीन चोरों की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शहर के कालपी रोड स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्टाफ के लिए बने आवासीय कालोनी में चोरों ने शनिवार की रात आठ घरों में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरों ने नर्सिंग ऑफिसर पुष्पा पत्नी चंद्रपाल सिंह के तीसरे फ्लोर पर बने आवास से घर में घुसकर अलमारी का लॉक तोड़कर अलमारी में रखी अंगूठियां, चेन, मंगलसूत्र, चूड़ियां, कान के बाला, हार समेत करीब 70 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे।
इसके बाद चोरों ने गायनिक डाॅ. शिल्पा व नर्सिंग ऑफिसर आकांक्षा भट्ट के घरों से भी चोरों ने करीब दो लाख की नकदी समेत 30 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर लिए थे। इसी तरह नर्सिंग ऑफिसर ऋतु भाटी, संध्या विश्वकर्मा, शिवानी गुप्ता, मार्शलीन, फार्मासिस्ट घनश्याम पांडेय के घर भी ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके थे। चोरी की सूचना पर एएसपी प्रदीप कुमार वर्मा, सीओ अर्चना सिंह कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे और जांच के बाद जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा करने की बात कही थी।
विज्ञापन

चोरी के बाद बाहर निकलते समय तीन चोरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। चोरी हुए 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पाई है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ अर्चना सिंह का कहना है कि टीमें लगीं हैं। जल्द ही चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें