फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक विवाह में 30 जोड़े बंधन में बंधे

Fri, 29 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
सामूहिक विवाह समारोह में वरमाला पहनाते जोड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शुक्रवार को शहर में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में 30 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। एसआर डिग्री कालेज में आदर्श गोस्वामी सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 25 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामा। यहां  प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री समेत कई सपा नेताओं ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वहीं बिंदा पैलेस में हुए क्षत्रिय समाज के सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पांच जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे।
विज्ञापन


आदर्श गोस्वामी सामूहिक विवाह समिति ने  शुक्रवार को कोंच रोड स्थित एसआर डिग्री कालेज में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया। यहां 25 जोड़ों ने एक साथ फेरे लिए। यहां सबसे पहले शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद बारात का द्वार पर सम्मान किया गया। 

विवाह की  रस्में हिंदू रीति रिवाज से हुईं।  प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री हेमराज वर्मा ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर इनके सुखी वैवाहिक जीवन की कामना की। इस दौरान पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक दयाशंकर वर्मा, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र यादव, दिनेश यादव, सिद्धार्थ यादव, शिवसेवक विश्वकर्मा, भानू वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



वहीं अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से बिंदा पैलेस में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में पांच जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। यहां भी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार बारात निकाली गई। इसके बाद द्वारचार की रस्में पूरी करने के बाद विवाह हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर सिंह ने इस दौरान कहा कि इस तरह के आयोजनों से समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में  मदद मिलती है। महंगाई के दौर में खर्चीली शादियों से बचना चाहिए। समाज के लोग इस तरह के आयोजनों के लिए आगे निकलकर आएं। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सरसेला,रामपाल सिंह सेंगर, प्रथ्वीराज सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें