फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल के लिए आज से आमरण अनशन

Fri, 29 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
विज्ञापन
जालौन में अनशन पर बैठे आंदोलनकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर में रेल लाओ आंदोलन के तहत चल रहा  क्रमिक अनशन 53 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को  अनशनकारियों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की हुंकार भरी।
विज्ञापन


आंदोलन के तहत  शनिवार से आमरण अनशन किया जाएगा। समाजसेवी मंसब खां, असलम सिद्दीकी एडवोकेेट, प्रदुम्न दीक्षित, इमरान  आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले प्रात: 9 बजे अनशन स्थल से जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह कोतवाली रोड, देवनगर चौराहा से बस स्टैंड, झंडा चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए अनशन स्थल पहुंचेगी। 

यहां  अनशनकारियों का माल्यार्पण कर बैठाया जाएगा। वहीं, नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को 53वें दिन भी जारी रहा।

अनशन के 53वें दिन पूर्व प्रधान सीताराम निषाद बिजुआपुर, चंद्रशेखर वर्मा लौना, नमन श्रीवास्तव, जीतू राजावत, रामराजा शुक्ला, अरविंद सिंह भदौरिया, मयंक परिहार (रिक्की), विनोद श्रीवास्तव (मामा), वैभव त्रिपाठी, मुकेश सिंह तोमर धनौरा को समाजसेवी थोपन यादव, प्रदुम्न दीक्षित एवं पुष्पेंद्र दूरबार ने अनशन पर बैठाया। 52वें दिन के अनशनकारियों को समाजसेवी इमरान अंसारी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें