फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान कर 22 लोग बने महादानी

विज्ञापन
-तहसीलदार बलराम गुप्ता को प्रमाणपत्र देते एसडीएम गुलाब सिंह। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले हर्षदान फाउंडेशन की ओर सें आयोजित रक्तदान शिविर में मंगलवार को महिलाओं और युवाओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी की। शिविर में कुल 22 महादानियों ने रक्तदान दूसरों का जीवन बचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

तहसील परिसर में रक्तदान शिविर का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। कहा कि जरूरतमंदों की जान बचाने के लिए रक्तदान की पहल अत्यंत सराहनीय है। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन भी किया। एसडीएम गुलाब सिंह ने कहा कि जो लोग रक्तदान कर रहे हैं, वे सम्मान के हकदार हैं, क्योंकि वह रक्तदान कर इंसानियत को नया संदेश दे रहे हैं। महिला लेखपाल सुश्री सुधा अग्रवाल के रक्तदान करने की इच्छा जताने पर तहसीलदार बलराम ने उनका उत्साहवर्धन करते हुए अन्य लोगों से भी प्रेरणा लेने की अपील की।
बीडीओ महिमा विद्यार्थी ने कहा कि रक्तदान पुनीत कार्य है जिसके लिए समाज के हर वर्ग और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं की पहल को सराहते हुए कहा कि उनके इस प्रयास से न जाने कितने मरीजों को जान बचाई जा सकती है। रक्तदान कराने वाली टीम में डॉ अरविंद श्रीवास्तव के अलावा एलटी सुशील चंद्र द्विवेदी, कृष्ण कन्हैया, राकेश साहू, स्टाफ नर्स नितीशा, काउंसलर गीता भारती, निधि, आफताब, देवीदयाल आदि रहे। शिविर के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए तहसील परिसर को सैनिटाइज कराने के साथ ही लोगों के पंजीकरण, जांच और रक्तदान की अलग-अलग स्थानों पर व्यवस्था की गई थी। लोगों को छह फीट की दूरी पर बैठाया गया।
विज्ञापन

कोहरे के बीच कड़ाके की ठंड में भी दानदाताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। महादानियों ने शिविर में पहुंचकर रक्त दान किया। इनमें सर्वप्रथम अभिषेक गोस्वामी ने रक्तदान किया। एडीएम ने उन्हें प्रमाणपत्र दिया। इसके अलावा तहसीलदार बलराम गुप्ता, महिला लेखपाल सुधा अग्रवाल, यश पटेल उर्फ राजा निरंजन, देवेंद्र श्रीवास्तव, श्यामजी चौरसिया, केशव कुशवाहा, अनमोल खन्ना, पुष्पेंद्र सिंह यादव, अर्चित बादल, हर्ष गुप्ता, हरेंद्र कुमार, कपिल सोनी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अभय सिंह, अक्षय, अनुराग गोस्वामी, सोमिल पुरवार, शिवम बादल, अनमोल गुप्ता, शांतिप्रकाश द्विवेदी, अनिल कुमार ने भी रक्तदान किया। सभी को अमर उजाला फाउंडेशन और हर्षदान फाउंडेशन की ओर से प्रमाणपत्र दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें