फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 शिकायतों में तीन का हुआ समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शनिवार को शहर कोतवाली परिसर में समाधान दिवस पर दो शिकायतें आई। जिसमें एक राजस्व व एक पुलिस से संबंधित शिकायत आई। जिसमें एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हुआ।
विज्ञापन


शहर कोतवाली में एएसपी डा. अवधेश सिंह ने फरियादियों की शिकायतें सुनी। कुल दो शिकायतें आई, जिसमें एक राजस्व व एक पुलिस विभाग से संबंधित थी। पुलिस से संबंधित शिकायत पर एएसपी ने पुलिस को मौके पर भेजकर जानकारी कराई, लेकिन मामले का निस्तारण नहीं हो पाया। इस दौरान सीओ संतोष कुमार, कोतवाल शिवगोपाल वर्मा, एसआई बलराम शर्मा, योगेश पाठक, संजीव दीक्षित व सर्किल के सभी लेखपाल व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

वहीं कोतवाली कोंच में कुल छह शिकायती प्रार्थनापत्र आए जिनमें से दो का मौके पर निस्तारण हुआ। कोतवाली में समस्याएं सुनते हुए एसडीएम गुलाब सिंह व सीओ शीशराम सिंह ने कहा कि जनता की राजस्व व पुलिस से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेकर उनका गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय के भीतर करें ताकि जनता को राहत मिल सके। इस दौरान प्रभारी कोतवाल इंस्पेक्टर क्राइम दिनेश चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। वहीं कैलिया थाने में एक भी फरियादी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


वहीं माधौगढ़ कोतवाली परिसर पर कोतवाल रामसहाय सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में एक शिकायत आई, इसका मौके पर निस्तारण कर दिया गया। हरौली निवासी राजू ने शिकायत की कि रास्ते में अतिक्रमण है। कोतवाल ने टीम भेजकर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान सब इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह, लेखपाल पंचम लाल आदि मौजूद रहे।

वहीं कालपी कोतवाली परिसर में कोतवाल सुधाकर मिश्रा की अध्यक्षता में हुए आयोजन में मौसम खराब होने से फरियादियों की संख्या शून्य रही। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरुण कुमार तिवारी, उपनिरीक्षक मंसूर अंसारी, दिव्य स्वरूप तिवारी, सर्वेश सिंह, कौशलेंद्र सिंह, लेखपाल प्रमोद दुबे, हरेंद्र सिंह, शिवकुमार दुबे, ब्रजेश सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

वहीं जालौन में क्षेत्राधिकारी सुबोध गौतम की अध्यक्षता में कोतवाली परिसर में समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें भगवान दास तिवारी मलकपुरा ने मानवेंद्र सिंह शेरपुरा के खिलाफ भूमि विवाद से संबंधित शिकायत दर्ज कराई। जिसे निस्तारण के लिए कानूनगो को सौंपा गया। इस दौरान सीओ ने निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सामने बुलाकर शिकायतों का निस्तारण करें। ताकि किसी भी पक्ष को बार-बार शिकायत के लिए न आना पड़े। इस दौरान कोतवाल देवेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा, कानूनगो चंद्रशेखर याज्ञिक, अमर सिंह, लेखपाल शिवराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें