उरई। नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत कक्षा एक व पूर्व प्राथमिक कक्षा में आनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत नगर क्षेत्र में आनलाइन तथा ग्रामीण क्षेत्र में आफलाइन के माध्यम से बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार शाही ने बताया कि आनलाइन व आफलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदनों का सत्यापन व लॉक करने की अंतिम तिथि 11 अप्रैल है, इसके बाद लाटरी निकालने की तिथि 16 अप्रैल है। जबकि बच्चों को गैर सहायता मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रवेश कराए जाने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है।
इसके लिए वेबसाइट शुरू कर दी गई है। साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों, एनपीआरसी, बीआरसी समन्वयकों को भी अवगत करा दिया गया है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा व नगर शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि 10 मार्च से शुरू होने वाले बूथ दिवस पर सभी परिषदीय स्कूलों को खुले रहेंगे व मिड डे मील बंटवाना सुनिश्चित करें। राष्ट्रीय हित के इस कार्यक्रम में कोताही बर्दाश्त नहीं होगी। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने क्षेत्र में बूथ दिवस के दौरान निरीक्षण भी करें।