फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शुरू हुए दो नए हेल्थ व वेलनेस सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले में दो नए हेल्थ एंड वेलसेन सेंटर की शुरुआत हो गई है। इनमें चिकित्साधिकारियों समेत स्टाफ की तैनाती भी कर दी गई है। अब यहां पर मरीजों को जांच के साथ उनका इलाज भी होगा। आयुष्मान भारत के दो स्तर हैं। पहले में परिवारों के लिए 5 लाख रुपये का मुफ्त बीमा है। दूसरे स्तर में है हेल्थ वेलनेस सेंटर। जिसके अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य सेंटर को अपडेट किया जाना है और यहां पर मुफ्त इलाज और दवाइयां देने की घोषणा की गई है। इसी के चलते जनपद में सोमई व हरदोई गूजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई। उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डा. बीएम खैर ने किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों का उद्घाटन किया जाना है। इसी क्रम में आज सोमई व हरदोई गूजर के सेंटर शुरू किए गए है। इन केंद्रों में 7 प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं जैसे गर्भावस्था एवं शिशु देखभाल, नवजात एवं शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बाल स्वास्थ्य एवं किशोरावस्था स्वास्थ्य देखभाल, परिवार नियोजन एवं अन्य प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल, संचारी रोगों का प्रबंधन, बाह्य रोगियों के साधारण बीमारियों का उपचार और गैर संचारी रोगों की जांच, रेफरल एवं फालोअप की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

इसके अलावा 7 प्रकार की जांचे जैसे कि हीमोग्लोबिन, यूरिन द्वारा गर्भ की जांच, अल्बोमिन एवं ग्लूकोज की जांच, ब्लड ग्लूकोज की जांच, मलेरिया की जांच, मलेरिया एवं कालाजार के रैपिड टेस्ट एवं बलगम टीबी की जांच की सुविधा मौजूद रहेगी। इसके लिए यहां एमबीबीएस डिग्रीधारी डाक्टर की तैनाती कर दी गई है। डीसीपीएम डा. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि इन अस्पतालों के लिए 23 कम्यूनिटी हेल्थ आफीसर (सीएचओ) की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन


जल्द ही वे भी इन सेंटरों पर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे। इसी के साथ पूरे जनपद में कुल 54 हेल्थ एंड वेलसेन सेंटर खोले जाने है, जिसमें 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर, 30 उप स्वास्थ्य केंद्रों पर व चार शहरी क्षेत्र में शामिल हैं। इस दौरान एनएचएम के डीपीएम डा. प्रेम प्रताप, कायाकल्प प्रभारी डा .अरुण कुमार सिंह, सोमई के चिकित्साधिकारी डा. कमलेश, हरदोई गूजर के चिकित्साधिकारी डा.सत्यम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें