फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 19 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। पुलिस अधीक्षक सुरेश चंद्र रावत ने जिले की कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर 19 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का स्थानांतरण पुलिस लाइन में किया है। इनमें दो उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षी सहित चालक भी शामिल हैं। इसमें अधिकतर कारखास हैं।
विज्ञापन


स्थानांतरित होने वालों में नदीगांव थाने के उपनिरीक्षक चेतराम बुंदेला, कैलिया थाने के उपनिरीक्षक संतोष यादव, उरई कोतवाली के मुख्य आरक्षी राघवेंद्र सिंह और प्रदीप सेंगर, एट थाने के मुख्य आरक्षी बडेलाल, डकोर थाने के आरक्षी धर्मपाल और चालक नंद किशोर, जालौन थाने के मुख्य आरक्षी रवि सिंह, गोहन थाने के मुख्य आरक्षी धीरेंद्र शिवहरे, कोंच थाने के आरक्षी राहुल सिंह, कालपी थाने के आरक्षी आशीष कुमार, कदौरा थाने के आरक्षी मानस मिश्रा और चालक मुकेश पुरोहित, आटा थाने के आरक्षी लक्ष्मण परिहार, सिरसाकलार थाने के आरक्षी अमित दुबे, माधौगढ़ थाने के आरक्षी मनीष कुमार शुक्ला, रेंढर थाने के आरक्षी ऋषि सिंह और अश्वनी कुमार तथा एट थाने के चालक अजय कुमार पाल शामिल हैं। सभी को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें