रामपुरा। नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद व्यक्ति की पहली पत्नी की बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे मौत हो गई। वह पिछले सात वर्षों से फालिज की बीमारी से पीड़ित थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज उरई भेज दिया। उपनिरीक्षक जगदीश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज उरई भेजा गया है। (संवाद)