फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाई हजार परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, तीन नकलची धरे गए

विज्ञापन
विज्ञापन
4235 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा, तीन नकलची धरे गए
विज्ञापन

फोटो नंबर-14-जनता इंटर कालेज एट का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
फोटो नंबर-15-गांधी इंटर कालेज में परीक्षा देते छात्र।
फोटो नंबर-16-जीजीआईसी से परीक्षा देकर लौटती छात्राएं।
फोटो नंबर-17-सेठ वृंदावन इंटर कालेज कोंच के परीक्षा केंद्र पर मौजूद पुलिस बल।
अमर उजाला ब्यूरो
उरई। हाईस्कूल की हिंदी व इंटरमीडिएट की सामान्य आधारित विषय की परीक्षा सुबह की पाली में हुई। हाईस्कूल में 2479 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जबकि इंटर में 1756 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
सुबह की पाली में डीएम डा. मन्नान अख्तर व एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी ने वैदिक इंटर कालेज सोमई के परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने कैमरे भी देखे। इस दौरान नकल रोकने के लिए गठित टीम में छह जोनल मजिस्ट्रेट, दस सेक्टर मजिस्ट्रेट, 47 स्टेटिक मजिस्ट्रेट समेत नकल रोकने की लिए बनाई गई विभागीय टीमों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सख्ती के चलते पहले दिन सुबह की पाली में एक भी नकलची नहीं पकड़ा गया। डीआईओएस ने इंटर कालेज अकोढ़ी का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वदेश कुमार, नरेंद्र सिंह, शाह आलम, आशीष श्रीवास्तव, मुन्नी देवी, सरोज वर्मा, अर्चना आर्या, नेहा निरंजन, प्रीति वर्मा शिक्षक गैरहाजिर मिले। इस पर डीआईओएस ने सभी का वेतन रोकने के आदेश दिए। इस केंद्र के व्यवस्थापक रामकृपाल सौनकिया को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया। शाम की पाली में डीआईओएस ने सर्वोदय इंटर कालेज, बाल भारती इंटर कालेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण में प्रीति राजपूत, शिक्षा दीक्षित, पंकज द्विवेदी के अनुपस्थित मिलने पर उनके अग्रिम आदेशों तक वेतन रोक दिए गए। कंट्रोल रूम से बताया गया कि शाम की पाली में इंटर की हिंदी की परीक्षा में जिला परिषद इंटर कालेज ऊमरी में दो छात्राओं समेत तीन नकलची पकड़े गए। कोंच तहसील में 1618 छात्रों में 120 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। माधौगढ़ में 3219 छात्रों में 208 ने परीक्षा छोड़ी। इसी तरह जालौन तहसील में 727 में 91 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। जिसे मिलाकर कुल हाईस्कूल व इंटर में 4235 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन


कक्ष में मिला विषय अध्यापक, हटाया गया
फोटो नंबर-18-सीसीटीवी कैमरों को देखते एसडीएम।
अमर उजाला ब्यूरो
जालौन। मंगलवार को एसडीएम भैरपाल सिंह ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज पहुंचे। जहां हाईस्कूल की हिंदी विषय की परीक्षा चल रही थी। हिंदी विषय की परीक्षा के दौरान विद्यालय में तैनात हिंदी विषय के अध्यापक श्रीराम उपस्थित मिले। जिस पर एसडीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया। कक्ष संख्या 11 में सीटिंग प्लान सहीं नहीं मिला। जिस पर उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को सख्त चेतावनी दी। छिरिया सलेमपुर में बने परीक्षा केंद्र गंभीर सिंह इंटर कॉलेज में एसडीएम को कक्ष निरीक्षकों की कमी मिली। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि केंद्र पर 10 महिला व 5 पुरूष कक्ष निरीक्षकों की कमी है। एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों व साउंड का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश देकर कहा कि हर काल में नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जाए। एसडीएम ने निरीक्षण आख्या जिलाधिकारी को प्रेषित की।
विज्ञापन

एक कक्ष निरीक्षक ड्यूटी करते मिला
उरई। वेत्रवपती इंटर कालेज जैसारीकलां के प्रधानाचार्य रामकृपाल सौनकिया जिन्हें इंटर कालेज अकोढ़ी का अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। डीआईओएस ने बताया कि अतिरिक्त स्टाफ होने के बावजूद वे परीक्षा में एक-एक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाए थे। इस पर उनके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। उनकी रिपोर्ट यूपी बोर्ड भेजी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें