उरई। मां संकटा देवी मंदिर समिति के तत्वावधान में संकटा देवी मंदिर (मौनी मंदिर) में आयोजित 18 वें सामूहिक विवाह महायज्ञ में 51 कन्याओं का विवाह संपन्न हुआ। इस दौरान सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा समेत कई गणमान्य लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे समिति के अध्यक्ष वसंत माहेश्वरी ने कहा कि यह मंदिर समिति पिछले 18 सालों से हर साल 51 गरीब कन्याओं का विवाह कराती है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा समिति की ओर नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर भी संचालित किया जाता है। कार्यक्रम में राकेश बाबू गुप्ता, संजय दुबे, राकेश पालीवाल, ब्रजकिशोर सर्राफ, तुलसीराम सोनी, अवधेश तिवारी लालू, जेपी राजपूत, राजेश गुप्ता, रामआसरे, शिवराम राजपूत, संतोष खरया, महेंद्र, विनोद, राजेश कंथरिया, हरिकिशोर रिप्पू, मनोज दुबे, डा. नरेश वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, दिलीप, अंकित तिवारी आदि ने सहयोग किया।
दुल्हनों का शृंगार भी कराया, उपहार भी दिए
समिति की ओर से 51 जोड़ों को गृह उपयोगी सामग्री उपहार स्वरुप दी गई। इसके अलावा न्यू स्टाइल ब्यूटी पार्लर की ओर से दुल्हनों का श्रृंगार किया गया। इसके अलावा सोने, चांदी व आर्टीफीशियल जेवरात भी दिए गए। इसके अलावा दोनों पक्षों के भोजन का इंतजाम भी समिति की तरफ से किया गया था।
इन जोड़ों ने एक दूसरे को डाली वरमाला
नीतू संग वीरेंद्र, मोहिनी संग अमित, सुषमा संग अरविंद, रचना संग विजय, प्रियंका संग धीरज, संध्या संग रामशरण, डोली संग रामबिहारी, पूजा संग राहुल, नेहा संग मनीष, रजनी संग हेमू, सीमा संग रामवीर, सोनम संग अजय, मानसी संग मुकेश, सविता संग नरेश, प्रीति संग पवन, अंजली संग कुंदन, मनीषा संग निखिल समेत 51 जोड़ों ने विवाह मंडप में सात फेरे लेकर सात जनम तक साथ देने का भरोसा दिया।
बारात का जगह जगह हुआ स्वागत
51 घोड़ों पर सवार दूल्हे राजा की बारात नगर में निकाली गई। ढोल, नगाड़ों व डीजे के धुन पर बाराती नाच रहे थे। बारात मौनी मंदिर से शुरु होकर शहीद भगत सिंह चौराहा होते हुए घंटाघर होकर वापस मौनी मंदिर पहुंची। बारात का जगह जगह स्वागत हुआ। बारात के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर द्वाराचार के दौरान उनकी अगवानी की गई।