फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों के खिलाफ कार्रवाई में आई तेजी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लोकसभा चुनावों के दौरान अराजकतत्व किसी भी प्रकार मतदान के दौरान शांतिभंग न कर सके। इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ पर संभावित अराजक तत्वों को पाबंद किया जा रहा है। तहसील क्षेत्र के 18 गांवों के संवेदनशील पोलिंग बूथों पर अब तक 583 लोगों को पाबंद किया गया है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पारदर्शिता के साथ कराने के लिए प्रशासन जी जान से जुटा है। एसडीएम भैरपाल सिंह व सीओ सुबोध गौतम ने बताया कि तहसील क्षेत्र स्थित 18 गांवों को संवेदनशील गांव के तौर पर चिह्नित किया गया है। इन गांवों में स्थित पोलिंग बूथों पर संभावित अराजक तत्वों को पाबंद किया जा रहा है। ताकि चुनावों के दौरान वह किसी भी प्रकार से मतदान के दौरान गड़बड़ी न फैला सकें।

इसके लिए टिकरी मुस्तिकिल में 62, लोहई दिवारा में 46, रंधीरपुर में 29, मदारीपुर 6, सैदपुर उबारी 16, करतलापुर 26, गंगौरा 30, तरसौल 48, बिरहरा 30, शेखपुर बुजुर्ग 8, छिरिया सलमेपुर 55, सालाबाद 100, सिकरी राजा 4, खनुवां में 79 व नगर क्षेत्र के जोशियाना में 10 लोगों सहित कुल 583 लोगों को पाबंद किया जा चुका है। इसके अलावा संवेदनशील गांवों पनहरा व लहचूरा में अभी तक एक भी व्यक्ति को पाबंद नहीं किया गया है। जिसके चलते एसडीएम ने कोतवाली प्रभारी को उक्त दोनों गांवों के अराजक तत्वों को पाबंद किए जाने निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें