फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबीर-गुलाल लगाकर दीं होली की शुभकामनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। सनाढ्य सभा के हाली मिलन समारोह में जहां लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं वहीं समाज में व्याप्त कुरीतियों को मिटाने पर बल देकर उपजातियों में बंटे समाज की एकजुटता पर भी जोर दिया।
विज्ञापन


रामकुंड स्थित सनाढ्य भवन पर होली मिलन समारोह आयोजित हुआ। जिसमें सबसे पहले सुंदर कांड का संगीतमय पाठ हुआ फिर सनाढय सभा के लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सनाढ्य सभा के अध्यक्ष मनोज दूरवार, मृदुल दांतरे, अनिल वैद, विज्ञान विशारद, नरेंद्र, आनंद शर्मा, अखिल वैद, लक्ष्मण नगाइच, रामबाबू, नीरज, शेषकुमार नगाइच, केएन शुक्ला, अवधेश दीक्षित, सुरेंद्र तिवारी, मनोज बुधौलिया, महेश सीरौठिया, अमित नगाइच, रामलखन शुक्ला, अशोक चंसौलिया, महंत हरीदास शास्त्री आदि मौजूद रहे।

उरई प्रतिनिधि के अनुसार, परंपरा संस्था की ओर से राठ रोड स्थित वृद्धाश्रम में रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि एडीएम पीके सिंह ने वृद्धों के साथ गुलाल-अबीर व फूलों की होली खेली। संस्था अध्यक्ष रोहित विनायक ने कहा कि इस तरह बुजुर्गों के साथ होली खेलना अद्भुत है। भजन गायक नीतेश पटेल ने भजन गाए तो बुजुर्गों ने बुंदेली फाग गाकर माहौल को रंगमय कर दिया। इस दौरान चंदन अग्रवाल, प्रदीप वर्मा, महाराज सिंह, शिवशंकर पाल, नवाब सिंह, संदीप, लवली, निर्मला, रामनरेश, गीता, सुखराम, करन आदि मौजूद रहे। संचालन हिमांशु श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें