कुठौंद। बाइक सवार दंपति को पिकअप की टक्कर से घायल हो गए। घायल पड़े दंपति को उधर से गुजर रहे राहगीरों ने सीएचसी पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया।
कोतवाली व कस्बा औरैया निवासी प्रमोद (38) पुत्र सीताराम अपनी पत्नी माधुरी के साथ जालौन आए थे, वहां से काम निपटाकर दोनों मंगलवार की दोपहर 1 बजे बाइक से औरैया आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कुठौंद थाना क्षेत्र के भुमसेन बाबा मंदिर की मोड़ पर पहुंची। तभी सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दंपति सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायल पड़े दंपति को कुठौंद सीएचसी भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें कानपुर रेफर कर दिया। टक्कर मारने के बाद पिकप चालक मौके से भाग गया।