उरई। यूपी बोर्ड परीक्षा में सुबह की पाली में इंटरमीडिएट व्यवसायिक शिक्षा की परीक्षा 18 केंद्रों पर हुई। इसमें 614 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 24 अनुपस्थित रहे। जबकि शाम की पाली में इंटरमीडिएट गणित की परीक्षा 65 केंद्रों पर हुई।
जिसमें पंजीकृत 7231 परीक्षार्थियों में 434 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शाम की पाली में संगीत की परीक्षा में पंजीकृत 50 परीक्षार्थियों में तीन गैरहाजिर रहे। केंद्रों पर दिन पर सचल दल घूमते रहे। राज्य स्तरीय पर्यवेक्षक नजरुद्दीन अंसारी ने शहर के एसआर बालिका इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कालेज का निरीक्षण किया।
वहीं जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल ने कालपी तहसील के आर्य कन्या इंटर कालेज, जनता इंटर कालेज निबहना, चौधरी गजेंद्र सिंह इंटर कालेज सिम्हारा कासिमपुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेश शाही ने इंटर कालेज इटौरा, वीरसिंह इंटर कालेज बबीना, महंत भगवत विशाल इंटर कालेज कदौरा का निरीक्षण किया। वहीं अन्य सचल दलों ने जिला परिषद इंटर कालेज ऊमरी, रसकेंद्री इंटर कालेज ऊमरी का निरीक्षण किया।