फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में कमियां मिलने पर भड़के एडी, लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी मंडल के अपर निदेशक स्वास्थ्य एसबी मिश्रा ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान तमाम कमियां देख उन्होंने मातहतों को जमकर फटकारा। आयुष्मान भारत योजना में मरीजों की संख्या न के बराबर देख भड़क गए और कहा कि हर हालत में आयुष्मान भारत के लाभार्थियों को सुविधाएं दी जाएं। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


मंगलवार को कालपी सीएचसी का निरीक्षण करने के बाद अपर निदेशक (एडी) स्वास्थ्य एसबी मिश्रा, संयुक्त निदेशक डा. रेखा रानी व मंडलीय कायाकल्प परामर्शदाता डा. राजेश पटेल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित वार्ड में एसी व कूलर की व्यवस्था न होने पर एसी का इंतजाम करने व खिड़कियों से जाले हटाने के निर्देश दिए। वाटर कूलर के पास गंदगी देखकर फटकार लगाई। डायरिया वार्ड में जाकर मरीजों से हालचाल किया और वहां कूलर न चलने पर भी नाराजगी जताई। फिर उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र पर जाकर भर्ती बच्चों के बारे में जानकारी ली।

अस्पताल में पानी की सप्लाई वाली टंकियों की सफाई के बाबत हिदायत दी कि टंकियों की सफाई की दिनांक भी अंकित की जाए ताकि समय-समय पर टंकियों की सफाई हो सके। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना की भी समीक्षा की। उन्होंने हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. केके गुप्ता से पूछा कि आपने इस योजना के कितने मरीजों का इलाज किया। उनके इंकार करने पर नाराजगी जताकर कहा कि योजना में बरती जा रही लापरवाही के लिए अस्पताल स्टाफ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा जाए। साथ ही अस्पताल में होने वाली जांचों के बाबत भी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मेडिकल कालेज की मलेरिया लैब का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन


एडी से की बाहर की दवा लिखने की शिकायत
उरई। जिला अस्पताल के डायरिया वार्ड के निरीक्षण के दौरान मोहल्ला राजेंद्रनगर निवासी पीआरडी जवान ओमनारायण ने एडी को बाहर की दवाइयां दिखाते हुए बताया कि वह दो दिन से टाइफाइड होने के कारण भर्ती है, लेकिन यहां के चिकित्सकों ने उसे बाहर की दवाइयां लिखी है। इस पर एडी ने जांच कराने की बात कही।

मरीजों से अच्छा व्यवहार करने की हिदायत
कालपी। अपर स्वास्थ्य निदेशक झांसी एसबी मिश्रा ने मंगलवार को सीएचसी कालपी का औचक निरीक्षण किया। चिकित्सकों को बाहर की दवाइयां न लिखने व मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने व समय से ड्यूटी पर रहने के निर्देश दिए है। अपर स्वास्थ्य निदेशक अचानक सुबह दस बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और सबसे पहले उन्होंने उपस्थित रजिस्टर का अवलोकन किया। इसके बाद चिकित्सकों से मिलकर बाहर की दवाइयां न लिखने, समय से अस्पताल में आकर मरीजों को देखने और उनके साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश दिए। इसके बाद स्टाफ को बुलाकर जानकारियां लीं व उन्हें हिदायत दी कि समय से ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें