फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1526 परीक्षार्थियों ने छोड़ दी अंग्रेजी की परीक्षा, दोनों पालियों में 1562 परीक्षार्थी रहे गैरहाजिर

विज्ञापन
स्टेशन रोड स्थित जीजीआईसी स्कूल से परीक्षा देकर लौटती छात्राएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। यूपी बोर्ड की परीक्षा में हाईस्कूल की परीक्षा पहली पाली में 21469 परीक्षार्थियों में से 1526 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पाली में ही इंटरमीडिएट सैन्य विज्ञान की परीक्षा में सभी चार परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गृहविज्ञान/ व्यापारिक संगठनऔर पत्र व्यवहार (वाणिज्य वर्ग) की परीक्षा 22 केंद्रों पर हुई। जिसमें पंजीकृत 561 परीक्षार्थियों में से 525 ने परीक्षा दी और 36 छात्राएं गैरहाजिर रही। उप शिक्षा निदेशक झांसी मंडल ने बीएमटी इंटर कालेज आटा, डा. आंबेडकर इंटर कालेज आटा, इंटर कालेज इटौरा, नगर पालिका इंटर कालेज कालपी, उप संकलन केंद्र एमएसवी इंटर कालेज कालपी के साथ ही मुख्य संकलन केंद्र व जनपदीय नियंत्रण कक्ष राजकीय इंटर कालेज का भी निरीक्षण किया। डीआईओएस ने जीजीआईसी का निरीक्षण किया। डीआईओएस ने बताया कि सीसी कैमरों की निगरानी में चल रही परीक्षाओं में आज भी कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें