फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 करोड़ की सड़क में जल संस्थान ने बिना अनुमति कर दिए गड्ढे

विज्ञापन
जल संस्थान द्वारा खोदी गई सड़क - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। करोड़ों की लागत से तैयार हुई नगर की सड़कों को जल संस्थान द्वारा नगर पालिका की अनुमति के बिना ही खोद दिया। जल संस्थान की इस कार्यशैली से नाराज लोगों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर मामले की जांच कराने की मांग की है। वहीं ईओ डीडी सिंह ने कहा है कि बिना अनुमति से खोदी जा रही सड़क की जांच कराकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

देवनगर चौराहे से चुंगी नंबर चार तक और छत्रसाल रोड से सब्जी मंडी तक लगभग 22 करोड़ से अधिक की लागत से सीसी सड़क बनकर तैयार हुए छह माह भी नहीं बीते हैं कि जल संस्थान ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़क को खोदना शुरू कर दिया है। जल संस्थान द्वारा कब्रिस्तान के पास स्थित नलकूप से डॉ. आलोक के मकान तक, बालमभट्ट में एजाज के यहां से लोहापीटा मैदान व सलीम की दुकान तक आदि कई स्थानों पर सड़क को खोदा गया है।
खोदने के बाद सड़क से निकलने वाले गिट्टी पत्थरों को ही गड्ढों में डालकर इतिश्री कर ली जाती है। इससे लोगों में नाराजगी है। उनका कहना है कि सड़क पर किए जा रह गड्ढों से सड़क खराब हो रही है। यदि पाइप लाइन बिछाई ही जानी थी तो जल संस्थान सड़क बनने से पूर्व ही बिछा सकता था। इस बाबत नगर पालिका सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने कोई अनुमति नहीं दी है। समाजसेवी शाकिर हसन वारसी, अखिल पटेल, मकसूद खान, परवेज अख्तर, अफरोज शाह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें