फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के मिले 15 और मरीज

Sun, 02 Oct 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
platelets, dengue - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले में संक्रमण और विचित्र बुखार समेत डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिले में अभी तक ढाई दर्जन से अधिक मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इसमें से करीब 15 मरीजों की पुष्टि पिछले दो दिन में ही हुई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग डेंगू होने या इससे किसी की मौत होने की बात से इंकार कर रहा है। इसके अलावा जिले में अब तक तक विचित्र बुखार
विज्ञापन


से 30 लोगों की जान जा चुकी है।  स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार अभी तक 32 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। यह सभी मरीज जिले के बाहर अपना इलाज करा रहे है। इससे पहले जिले में 18 डेंगू के मरीज थे। लेकिन दिन प्रतिदिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब तक डेंगू से निपटने के लिए उचित व्यवस्था नहीं कर पाया है। मजबूरी में

मरीज झांसी, कानपुर, लखनऊ आदि जगहोें पर अपना इलाज करवा रहे हैं। जिला अस्पताल में डेंगू वार्ड बंद पड़ा हुआ है।  एसीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिले में डेंगू से
विज्ञापन


ग्रसित मरीजों की संख्या 32 हो गई है। यह सभी मरीज दूसरे जिले में अपना उपचार करा रहे है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रभावित क्षेत्र में कैंप लगाया जाएगा और लोगों के उपचार के लिए दवाओं का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें