फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 15 बीघा गेहूं की फसल व 40 बीघा के डंठल जले जले

Sun, 06 Apr 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। भूसा मशीन से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जब तक दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। तब तक दो मौजा के खेतों में खड़ी 15 बीघा गेहूं की फसल व 40 बीघा गेहूं के डंठल जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर रूदपुरा मौजे में भूसा बनाया जा रहा था। मशीन से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में गिर गई। इससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। किसानों ने तुरंत फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से रूदपुरा निवासी किसान सीताराम पचौरी की 12 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल, कृष्णपाल सिंह के तीन बीघा गेहूं की रखी फसल जलकर राख हो गई।
इसके साथ ही अशोक पचौरी की नौ बीघा, भगवती की बारह बीघा, भनुआ की चार बीघा, रतीराम की आठ बीघा, सुशील सिंह के सात बीघा खेत में खड़े डंठल जलकर राख हो गए। सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार सिंह, प्रभारी तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार, लेखपाल निशा यादव, लेखपाल प्रवीण कुमार मौके पर पहुंच गए। एसडीएम का कहना है कि किसानों की जली फसल का लेखपाल द्वारा जांच करने के निर्देश दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें