फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टार प्रचारकों की एंट्री, छिड़ेगी जुबानी जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। तीन चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद अब दलों का पूरा ध्यान चौथे चरण के चुनाव पर लगना शुरू हो गया है। यूं कहा जाए कि चुनाव अब जनसंपर्क से निकलकर स्टार प्रचारकों की जुबानी जंग तक पहुंचने वाला है। इसमें क्या भाजपा और क्या कांग्रेस व गठबंधन कोई भी अपने प्रत्याशी को जीत के दरवाजे तक ले जाने में कोई कसर छोड़ता नजर नहीं आ रहा है। तीनों ही प्रमुख दलों के स्टार प्रचारकों के न सिर्फ कार्यक्रम आ गए हैं, बल्कि उनके कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियां भी तेज हो गईं हैं।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जनपद में आ रहे हैं। इसे लेकर भी भाजपा नेता पसीना बहाने में लगे हैं। जिसके दो कारण हैं। पहला यह कि उसी दिन कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को भी आना है और दूसरा हाल ही में कालपी में हुई केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ की सभा में अपेक्षाकृत भीड़ एकत्र न होना। लिहाजा भाजपाई अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

भोगनीपुर और गरौठा विधानसभाओं से भी बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता अमित शाह की सभा में पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष नागेंद्र गुप्ता के मुताबिक राष्ट्रीय अध्यक्ष 25 अप्रैल को शाम 4 बजे उरई स्थित जीआईसी के मैदान से पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में सभा करेंगे। वहीं कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर के मुताबिक प्रियंका वाड्रा गांधी लोकसभा सीट के अंतर्गत गुरसराय (गरौंठा) में जनसभा करने के बाद 25 को ही करीब 3 बजे उरई पहुंचेगी। यहां वो रोड शो के अलावा गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी और पद्मशाह बाबा की मजार पर चादर भी चढ़ाएंगी। मंगलवार को पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी भी आयोजन को सफल बनाने की तैयारी में जुटे नजर आए।
विज्ञापन


मदरसा मैदान से गरजेंगे माया-अखिलेश
चुनावीं जंग जीतने में गठबंधन भी किसी से कम नहीं है। 26 अप्रैल को कोंच रोड स्थित मदरसा मैदान पर दो दो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती और अखिलेश की जनसभा होगी। इसमें चौधरी अजित सिंह भी शामिल होंगे। यह वही मदरसा मैदान है, जहां पर 2017 के विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा आयोजित हुई थी। भारी भरकम मैदान को सजाने की तैयारी भी तेज हो गई है। बसपा नेताओं के मुताबिक गठबंधन के दोनों दिग्गज नेताओं की सभा समय सुबह 11 बजे से निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें