फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज और मस्जिद में 14 क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच, जालौन। दिल्ली मरकज कांड को लेकर हड़कंप मचा है। वहीं, कोंच और जालौन तहसील क्षेत्र में जमात से लौटे 14 लोग चिह्नित किए गए हैं। कोंच में तीन और जालौन में 11 लोग जमात से लौटे हैं, जिन्हें मेडिकल कालेज और मजिस्द में क्वारंटीन किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल किसी में बीमारी के कोई लक्षण नहीं मिले हैं, फिर भी ऐतिहात बरती जा रही है।
विज्ञापन

जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि नगर में बीती 11 मार्च को 11 लोगों की एक जमात कानपुर से आई थी। जो मोहल्ला सहावनाका स्थित नूरानी मस्जिद में ठहरी थी। जिसकी जानकारी जमात के जिम्मेदारों ने बुधवार की सुबह एलआईओ व कोतवाल पुलिस को दी। जिसके बाद उरई से आई डॉक्टरों की टीम ने सीएचसी में जमात में आए सभी 11 लोगों सहित इमाम का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं मिला। जांच के बाद सभी लोगों को 14 दिनों तक मस्जिद के अंदर ही रहने व लोगों के संपर्क से दूर रहने के निर्देश दिए गए।
कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक बुधवार को स्थानीय प्रशासन ने दिल्ली मरकज के धार्मिक कार्यक्रम से शामिल होकर लौटे सकेब अहमद पुत्र हाजी जहीर उद्दीन निवासी मालवीय नगर, सगीर अहमद पुत्र हाजी आफाक निवासी जयप्रकाश नगर तथा कानपुर जमात से लौटे कढ़ोरे राइन निवासी आजाद नगर का चिह्नित कर जांच के लिए मेडिकल कालेज भेजा है। तीनों के परिजनों को भी चेताया गया है कि वह बाहर न निकले साथ ही दरवाजों पर भी नोटिस चस्पा किया गया है। सकेब और सगीर ने बताया है कि वह 7 मार्च को दिल्ली गए थे और 10 मार्च की रात में लौटे थे। दोनों ही परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों पर तैनात हैं, जबकि कढोरे 13 मार्च को कानपुर जमात में गया था और 30 मार्च को कोंच लौटा था। कढ़ोरे ने पुलिस को बताया है कि उसके साथ कोंच निवासी साबिरअली व रहीस भी लौटे थे, जो उरई में उतर गए थे। अब प्रशासन इन दोनों की तलाश में उरई में छापा मार रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें