कुठौंद। शासन के निर्देश पर क्षेत्र में कोटेदारों के यहां बांटे जा रहे, राशन सामग्री का जिलाधिकारी मन्नान अख्तर और एसपी सतीश कुमार ने मदारीपुर पहुंचकर कोटेदारों की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शंकरपुर चौकी सीमा व स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। वह सबसे पहले कुठौंद के कोटेदार प्रेम सिंह कुशवाहा, संदीप त्रिपाठी और भदेख के कोटेदार राम सिंह कुशवाहा के यहां राशन सामग्री का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी कोटेदारों को निर्देश दिए कि सभी मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करें। सामाजिक दूरी का पालन करें। इसके बाद डीएम, एसपी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। जहां पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण तिवारी से अस्पताल में सेनेटाइजर और मास्क के बारे में जानकारी ली और अस्पताल में साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने शंकरपुर चौकी पर जनपद की सील सीमा के बैरियर का निरीक्षण किया और चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह को निर्देश दिया, कि कोई भी बाहरी व्यक्ति जिले में प्रवेश न करें। इस दौरान एसडीएम सुनील शुक्ला, थाना अध्यक्ष सुधाकर मिश्रा के साथ क्षेत्रीय लेखपाल विनोद कुमार मौजूद रहे।
विदेश से आए हुए लोगों की सूचना दें
उरई। डीएम डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि जो व्यक्ति विदेश से आए हैं, वह इसकी सूचना जिला प्रशासन को दें, अन्यथा की स्थिति में उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अपने आस पास ऐसे व्यक्ति जो हाल ही में विदेश से लौटे हैं उनकी जानकारी जिला प्रशासन के टोल फ्री नंबर 05162-259999 पर सूचित करें।
सेल्टर होम की निगरानी के लिए टीम गठित
उरई। जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने बताया कि हाल ही में दिल्ली या अन्य प्रांतों से जो लोगे जिले में आए हैं उन सभी को गांव के बाहर अस्थाई सेल्टर होमों में रखा गया है। सूचना मिल रही है कि उन सेंटरों में रहने वाले कुछ लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं और गांवों में घूम रहे हैं, ऐसे लोगों की निगरानी के लिए गांव स्तर पर निगरानी टीम का गठन किया है। टीम वीट का सिपाही एवं संबंधित लेखपालों को जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने बताया कि टीम के सदस्य प्रतिदिन सेल्टर होम के बाहर से अपनी सेल्फी एसडीएम को भेजेेंगे, जिसे वे आगे जिला प्रशासन को भेजेंगे।