जालौन। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता के नेतृत्व में बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिसमें 87 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए और 14 लाख रुपये बकाया वसूला गया।
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश व अधिशासी अभियंता महेंद्रनाथ भारती के नेतृत्व में एसडीओ रामसुधार, अवर अभियंता नवीन कंजोलिया ने नगर में वाणिज्यिक बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। बाजार बैठगंज, बालमभट्ट आदि मोहल्लों में डोर टू डोर जाकर बकायेदारों को देखा गया। अभियान के दौरान 87 बकायेदारों के बिजली संयोजन विभाग ने काट दिए। जिनका बकाया लगभग 31 लाख रुपये था। इस दौरान बकायेदारों से 14 लाख रुपये भी वसूले गए।
अधिशासी अभियंता ने बताया कि जिन बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। उन्हें सख्त हिदायत दी गई कि बिना बिल जमा किए यदि वह चोरी से कनेक्शन जोड़ते हैं तो उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। अभियान में लाइनमैन रमाकांत, सावन सोनी आदि ने सहयोग किया।