फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: तीन नलकूपों के ताले तोड़कर एक लाख का सामान चुराया

Mon, 30 Sep 2024 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। चोरों ने बंधौली मोड़ के पास बने तीन नलकूपों के ताले तोड़कर करीब एक लाख का सामान चोरी कर लिया। सुबह जब ग्रामीणों ने ताले टूटे देखे तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदाबाद गांव के पास स्थित बंधौली मोड़ के पास बने नलकूपों से शनिवार रात चोरों ने ताले तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के करन सिंह राजपूत के नलकूप की कोठी से 50 पीतल की पानी की चिड़ियां, तीन बोरी अनाज, अशोक नागर के नलकूप से 34 चिड़ियां चोरी कर लीं। इसके साथ ही उन्होंने गांव के राजकुमार के नलकूप का भी ताला तोड़ दिया, लेकिन वहां सामान न होने से कुछ भी नहीं ले जा सके।
सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो ताले टूटे देखकर नलकूप के मालिकों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालती रही, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष शशिकांत सिंह चौहान का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें