आटा। शादी से 14 दिन पहले बाजार गया युवक लापता हो गया है। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन पता नहीं चला, तो पुलिस को अनहोनी की आशंका जता तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करके युवक की तलाश शुरू की है।
आटा थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर इटौरा निवासी जीतू बाबू प्रजापति (21) पुत्र राम सिंह 26 नवंबर की शाम को अकबरपुर इटौरा बाजार जाने की बात कह कर घर से निकला था। देर रात तक वह घर नही लौटा।
इस पर परिजनों ने उसकी आसपास तलाश की, लेकिन उसका पता नही चला। परिजनों ने बताया कि जीतू बाबू की 9 दिसंबर को शादी है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। मगर अचानक उसके गायब होने से घर वाले आशंकित हैं।
पिता ने युवक के साथ कुछ अनहोनी की आशंका जताते हुए रविवार देर रात पुलिस को तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि युवक की गुमशुदगी दर्ज करके तलाश की जा रही है।