फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनदेखी: आसरा तो मिला नहीं मिली सुविधाएं

विज्ञापन
जालौन में असरा कॉलोनी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। दो साल बाद भी आसरा कॉलोनी के 84 परिवारों को बिजली नहीं मिल पाई है, पेयजल का भी संकट है। गंदे पानी की निकासी की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। लोगों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत की लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

नगर चुर्खी रोड पर बनी आसरा कॉलोनी में 84 परिवारों को आवास आवंटित किए गए हैं। आवास आवंटन के समय एडीएम प्रमिल कुमार सिंह ने चेतावनी दी थी कि आवास किराए पर उठाए तो आवंटन रद कर दिया जाएगा।
आवास आवंटित हुए करीब दो साल हो चुके हैं किंतु अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं मिले हैं। पेयजल का भी संकट है। कॉलोनी में केवल एक हैंडपंप लगा है। बिजली न होने से रात में अंधेरा पसरा नजर आता है। कई बार शिकायतों के बावजूद समाधान न होने से बाशिंदों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डूडा अधिकारी के अनुसार कालोनी में बिजली के लिए 20 लाख रुपये दो वर्ष पहले ही बिजली विभाग को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें