फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम से सम्मान पाया 12 वीं का छात्र लापता

विज्ञापन
लापता छात्र सुमित मिश्रा - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। सीएम से सम्मानित 12वीं का छात्र पिछले दो दिन से लापता है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताकर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल शिव गोपाल का कहना है कि हो सकता है कि छात्र दोस्तों के साथ कहीं चला गया हो। फिलहाल उसका मोबाइल सर्विलांस पर लगा दिया गया है और उसके करीबी दोस्तों का भी पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पटेलनगर निवासी पुरोहित का काम करने वाले संजय पुत्र सालिग्राम मिश्रा ने पुलिस को तहरीर दी कि वह आटा कस्बे के मूल निवासी है, फिलहाल बेटे सुमित व बेटियों छाया व सौम्या को पढ़ाने की उद्देश्य से शहर के पटेलनगर बंबी रोड पर किराए के मकान में रहते है। उनका इकलौता पुत्र सुमित मिश्रा संस्कृत महाविद्यालय में 12 वीं का छात्र है। विद्यालय की तीन दिन की छुट्टी होने के चलते वह घर में था।
10 नवंबर को सुबह 11 बजे वह अपनी मां से दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकल गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन की पर उसका कहीं कोई पता नहीं चला और उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। परिजनों ने बताया कि वर्ष 2018 में सुमित को संस्कृत माध्यमिक विद्यालय से हाईस्कूल में अव्वल आने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पिछले वर्ष सम्मानित किया था। पुलिस ने तहरीर लेकर लापता छात्र की तलाश शुरू कर दी है। वहीं सुमित के माता पिता भी नाते रिश्तेदारों के घरों में जाकर बेटे के बारे में पता कर रहे हैं। वहीं माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जग प्रसाद ने बताया कि सुमित पिछले काफी दिनों से विद्यालय ठीक से नहीं आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें