फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सड़क पर डिवाइडर बनने से हो रहे हादसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। उरई मुहाना फोरलेन निर्माण में सड़क बनने से पहले डिवाइडर बनाने से हादसे हो रहे हैं। डिवाइडर बनने से एक तरफ सड़क संकरी हो गई है, इससे वाहनों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने मांग की है कि पहले सड़क बनाई जाए फिर डिवाइडर, ताकि हादसे न हों।
विज्ञापन


उरई मुहाना फोरलेन निर्माणाधीन है, इस मार्ग पर एक तरफ सीसी व दूसरी तरफ डामरीकरण हो रहा है, लेकिन सड़क पर डामरीकरण के बाद डिवाइडर बनाए गए हैं। दूसरी तरफ सीसी रोड का निर्माण कार्य बेहद धीमा है। डिवाइडर बनाने के बाद दूसरी तरफ सड़क खुदी पड़ी है। वहीं डिवाइडर बनने के बाद जब भारी वाहन आते हैं तो कई बार जाम लग जाता है।

इसके चलते बीते दिनों एक चौपहिया वाहन डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो चुका है। एक तरफ की सड़क होने के कारण लोगों को निकलने में भी दिक्कत हो रही है। शशि राजपूत, लाखन सिंह, झल्लू शाह, आगोश, चरन सिंह, प्रेम अतरौलिया, सुनील पाठक का कहना है कि डिवाइडर से पहले खंदक का दुरस्तीकरण हो और सड़क निर्माण कराया जाए ताकि हादसों पर लगाम लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें