सेना पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले बसपा के पूर्व कोर्डिनेटर सचिन पलरा की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम आसपास के जनपदों में भी गई है। बता दें कि मंगलवार को जब भारतीय वायु सेना के हमले को लेकर जनपद भर में मिठाई बांट कर पटाखे छुड़ाए जा रहे थे,
तभी सचिन ने फेसबुक पर सेना के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस पर भाजयुमों के कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ तहरीर दी थी। मामले की गंभीरता को देख पुलिस ने तत्काल ही सचिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
कोतवाल शिवगोपाल ने बताया कि एसओजी समेत दो तीन टीमें सचिन की तलाश कर रही है। जल्द ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ जाएगा। सूत्रों का मानना है सचिन किसी एक टीम के हाथ भी लग गया है और गुरुवार को उसे अधिकारियों के सामने लाया भी जा सकता है। ब्यूरो