फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग, सामान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शार्ट सर्किट से शहर की इलाहाबाद बैंक के पास स्थित इलेक्ट्रानिक की दुकान में आग लग गई। दमकल के जवानों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान में रखे टीवी, फ्रिज, पंखा, कूलर, बिजली की मोटर आदि सामान सहित लगभग 15 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।
विज्ञापन


शहर के इलाहाबाद बैंक के पास रामनगर मोहल्ला निवासी मनोज कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद राठौर की पीतांबरा इलेक्ट्रानिक एजेंसी के नाम से दुकान है। जिसमें बुधवार की रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान से धुआं उठते देख जब क्षेत्रीय लोग दुकान के बाहर पहुंचे तो दुकान से आग की लपटें उठने लगीं।

इसकी सूचना वहां मौजूद लोगों ने दुकानदार मनोज को दी। मनोज ने तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर कर्मियों की भारी मशक्कत के बाद लगभग दो घंटे में आग पर काबू पाया गया। तब तक दुुकान में रखे टीवी, फ्रिज पंखे, पानी की मोटरें, बिजली के बोर्ड, प्रेस, कूलर, हीटर आदि जल गया। दुकान मालिक मनोज ने बताया कि इस अग्निकांड में लाखों का माल जलकर राख हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें