फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई व गुजरात से पहुंचे 10 मजदूर, जांच के बाद क्वांरटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। मुंबई, गुजरात व इलाहाबाद से लौटे 10 मजदूरों का स्वास्थ्य टीम ने परीक्षण के बाद विद्यालय में क्वारंटीन कर दिया। सेंटर से बाहर निकलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को क्षेत्र के ग्राम मवई अहीर व बारा गांव में ग्रामीणों ने एसडीएम कौशल कुमार को दूरभाष पर सूचना दी कि 10 मजदूर मुंबई, गुजरात व इलाहाबाद से गांव लौटे है। एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में डॉक्टर रश्मि त्रिपाठी व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया साथ ही गांव में स्थित परिषदीय विद्यालयों में क्वारंटीन कर दिया।
एसडीएम ने आए मजदूरों को चेतावनी दी, कि सेंटर पर ही रहे सेंटर से बाहर या गांव के अंदर बाहर घूमते पाए गए तो मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। प्रधान अनवार खान को खाने की व्यवस्था व निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि युवक खाद्य वाहनों एवं पैदल आए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें