फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क खुदाई के वक्त पाइप लाइन टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। नगर में निर्माणाधीन सीसी सड़क की खुदाई के दौरान पुराने बिजली घर के पास पानी की पाइप लाइन टूट गई। जिसके चलते कई मोहल्लों में पेयजल संकट गहरा गया।
विज्ञापन


नगर में निर्माणाधीन सीसी सड़क की मशीनों की खुदाई के चलते पानी की मेन पाइप लाइन टूट गई। जिसके चलते मोहल्ला काशीनाथ, मुरलीमनोहर, चुर्खीवाल, हरीपुरा, बैठगंज सहित कई मोहल्लों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई। लोग सुबह से ही पानी के लिए परेशान रहे।

जब लोगों ने पानी न आने के विषय में पता किया तो पता चला कि पाइप लाईन टूट गई है। लोगों को मजबूरी में हैंडपंप पर लाइन में लगाकर खड़ा होना पड़ा। वहीं, जुमा का दिन होने के चलते मुस्लिम समाज के लोगों को भी पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा। इस बाबत जल संस्थान के जेई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि सड़क निर्माण कर रही मशीनों से 12 इंच की पाइप लाइन टूट गई है। अभी 12 इंच पाइप उपलब्ध नहीं हैं। उन्हें मंगाया जा रहा है। जैसे ही पाइप आ जाते हैं। लाइन को सही करा दिया जाएगा। एक या दो दिन में पेयजल आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें