फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने के लिए पैदल जा रहे प्राइवेट शिक्षक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीर जिला अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरे हादसे में अनियंत्रित होकर बाइक खंदक में गिरने से दो भाई घायल हो गए।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के गढ़न बिनौरा निवासी प्रताप सिंह उर्फ पप्पू (45) पुत्र स्व. सरजू प्रसाद यादव गुरुवार शाम तीन बजे गांव से पैदल उरई बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जा रहे थे। जैसे ही वह कोंच बस स्टैंड के आगे संत भवानी शंकर की समाधि के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी।

जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया।
विज्ञापन


उधर, चुर्खी थाना क्षेत्र के अटराकला निवासी वीर सिंह का पुत्र कुनाल (18) अपने छोड़े भाई रितिक (14) के साथ गुरुवार दोपहर एक बजे गौरीशंकर इंटर कालेज दमरास से पढ़कर बाइक से घर आ रहा था। तभी उनकी बाइक विद्यालय से कुछ ही दूरी पर अनियंत्रित होकर खंदक में गिर पड़ी, जिससे दोनों भाई गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने चुर्खी पीएचसी पहुंचाया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें