फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक में न आने पर चार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सघन पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के अंतर्गत डोर टू डोर अभियान में 82 फीसदी से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जा चुकी है। ब्लाक स्तरीय बैठक में न आने पर चार का वेतन रोका गया और अभियान में लापरवाही बरतने पर कई से स्पष्टीकरण मांगा गया है। यह जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सत्यप्रकाश ने दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीमों के अलावा स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी टीमों के साथ दवा पिलाने में लगे हुए हैं। डकोर, पिंडारी, नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़, छिरिया, कुठौंद, बाबई (महेबा), कदौरा, उरई नगरीय, कोंच, कालपी, जालौन नगरीय क्षेत्र में डोर टू डोर अभियान में 592 टीमों ने दवा पिलाने का कार्य किया। उधर, नदीगांव ब्लाक की कनासी सब सेंटर की ज्योति शुक्ला के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केशकुंवर व आशा बहू शारदा ने बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई। इस दौरान पर्यवेक्षण काम में लापरवाही बरतने पर स्वास्थ्य विभाग के राजीव त्रिपाठी, सुरेंद्र व अंबिका से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

तुफैलपुरवा व कुठौंद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व कदौरा के कुरहना की एएनएम दीपिका से भी जवाब तलब किया गया है। पिंडारी, कदौरा व छिरिया के प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शुक्रवार को छूटे हुए घरों में जाकर दवा पिलवाने का काम कराए। इसी तरह रामपुरा, माधौगढ़, नदीगांव के चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि हिम्मतपुरा (रामपुरा), गोपालपुरा (माधौगढ़) व मानपुरा (नदीगांव) की टीमों से स्पष्टीकरण प्राप्त करें, संतोषजनक जवाब न मिलने पर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाए और शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


शाम को हुई ब्लाक स्तरीय समीक्षा बैठक में न आने पर नदीगंाव ब्लाक में स्वास्थ्य विभाग के रमेश गुप्ता, शिक्षा विभाग के रमाकांत व वालंटियर संतोष व उरई की वालंटियर अंजू पाल का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। डा. सत्यप्रकाश ने बताया कि अभियान की नियमित मानीटरिंग की जा रही है। माइक्रो प्लान के अनुसार काम न करने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है। शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें