फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में अनाथ बच्चों को सौंपा 10 लाख का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना काल में अपने माता अथवा पिता या दोनों को खोने वाले बच्चों को पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित किया। इस कार्यक्रम का एनआईसी में लाइव प्रसारण किया गया। पीएम केयर योजना के तहत ऐसे बच्चों को इस योजना के तहत दस लाख रुपये का चेक और पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य कार्ड दिया गया। इसके अलावा इन बच्चों को एक हजार रुपये प्रतिमाह की दर से स्कॉलरशिप एवं जूता मोजा पुस्तकें खरीदने के लिए आठ हजार रुपये प्रति बालक के हिसाब से उनके खाते में भेजा गया।
विज्ञापन

सोमवार को एनआईसी में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी एवं सीडीओ डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने अपने यहां के तीन बच्चों को प्रधानमंत्री की पाती, स्नेह पत्र, दस लाख रुपये का पासबुक, पांच लाख रुपये तक इलाज का स्वास्थ्य कार्ड उपलब्ध कराया। कार्यक्रम में सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष सतीश चंद्र, सदस्य विनीता बाथम, एसके चौधरी, संरक्षण अधिकारी जूली खातून आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें