फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 10 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-19-सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत श्रद्धालुओं को रवाना करते जनप्रतिनिधि व अधिकारी। संवाद
विज्ञापन

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत 10 श्रद्धालु धाम के लिए रवाना



संवाद न्यूज़ एजेंसी



उरई। आस्था व राष्ट्रीय गौरव से जुड़े सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर से श्रद्धालुओं के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय एवं जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान मौजूद रहे। इस दौरान जनपद से चयनित 10 श्रद्धालुओं को सोमनाथ मंदिर के दर्शन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि सोमनाथ स्वाभिमान पर्व भारत की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और पुनर्निर्माण की गौरवगाथा का प्रतीक है। शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में इस पर्व के अंतर्गत धार्मिक, सांस्कृतिक और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि आमजन में अपनी सांस्कृतिक पहचान के प्रति गर्व की भावना मजबूत हो सके।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि सोमनाथ मंदिर भारतीय इतिहास में संघर्ष और पुनर्निर्माण का प्रतीक रहा है। जिला स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। इस दौरान परियोजना निदेशक अखिलेश तिवारी, डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें