फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात: पत्नी को किया हमला, बेटे को छत से फेंका, मौत

Mon, 29 Jul 2013 10:08 PM IST
हापुड़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में शराब के नशे में झगड़ा होने पर एक युवक ने पहले पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करके उसे घायल किया और बाद में सोते हुए अपने मासूम पुत्र को छत से नीचे फेंक दिया और फरार हो गया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज गैर इरादतन हत्या में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

यह सनसनीखेज वारदात कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शंभूपुरा में रविवार की रात 12 बजे हुई। मोहल्ला निवासी मिंटू का विवाह जनपद बुलंदशहर के कस्बा गुलावठी निवासी सोनू से पांच वर्ष पूर्व हुआ था।

मिंटू गाजियाबाद के लाल कुंआ इलाके में गैस वेल्डिंग की दुकान करता है। घर में आये दिन शराब के नशे में धुत मिंटू का विवाद होता रहता था। आरोप है कि रविवार की रात भी मिंटू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा।
विज्ञापन


ज्यादा शराब पीने को लेकर सोनू और मिंटू के बीच विवाद हुआ तो मिंटू आग बबूला हो गया। धारदार हथियार से हमला करके सोनू पर वार किया। किसी प्रकार महिला ने पड़ोस के घर में दुबकर जान बचाई।

इसके बाद आरोपी ने घर में सो रहे अपने तीन वर्षीय इकलौते पुत्र लकी को उठाया और उसे छत से नीचे फेंक दिया। मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। इस पूरी वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

जिसने पूरे घटनाक्रम की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की,लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका। सोमवार की सुबह घायलावस्था में सोनू कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

जिसके बाद पुलिस ने मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।  कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि आरोपी मिंटू के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश कराई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें