फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया देखेगी भारतीय वायुसेना की ताकत

Tue, 08 Oct 2013 08:46 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एयरफोर्स डे पर मंगलवार को पूरी दुनिया भारतीय वायुसेना की ताकत से परिचित होगी। हरक्युलिस और ग्लोबमास्टर के आने के बाद 81वें वायुसेना दिवस पर वायु सेना प्रमुख एनएके ब्राउन कई महत्वपूर्ण जानकारियां पर देंगे।
विज्ञापन


इस दौरान थल सेना और जल सेना के प्रमुख के भी मौजूद रहने की संभावना है। रविवार को फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद सोमवार को भी एयरफोर्स के जवानों ने कड़ा अभ्यास किया। विमान फाइनल के लिए पूरी तरह तैयार दिखे।

मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे से एयरफोर्स स्थापना दिवस का कार्यक्रम शुरू होगा। करीब दो घंटे तक चलने वाले कार्यक्रम में कई विदेशी राजदूत और विदेशी मेहमान मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


आज जल्दी ऑफिस के लिए निकलें
अगर आप साहिबाबाद के रास्ते ऑफिस जा रहे हैं तो समय से कुछ पहले निकलना ही ठीक होगा। वर्किंग डे होने के चलते लोगों को मोहननगर-भोपुरा रोड पर सुबह छह से दोपहर 12 तक जाम से जूझना पड़ सकता है।

मंगलवार को करहेड़ा मोड़, राजेंद्र नगर और मोहननगर से हिंडन एयरफोर्स की ओर जाने वाले रास्ते को सुबह 6 बजे बंद कर दिया जाएगा। एयरफोर्स डे के कारण यह डायवर्जन दोपहर 12 बजे तक चलेगा। रविवार को हुई फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान सुबह लोगों को यहां जाम से जूझना पड़ा था।

वहीं मंगलवार को वाहनों के अधिक दबाव होने के चलते यह जाम बढ़ सकता है। एसपी ट्रैफिक किरण यादव ने बताया कि डायवर्जन के दौरान सभी जगह ट्रैफिक के जवान तैनात रहेंगे। साथ में एयरफोर्स के जवान भी जाम खुलवाने का काम करेंगे।

इन रास्तों का करें प्रयोग
मोहननगर पर जाम की संभावना है। ऐसे में दिल्ली की ओर जाने के लिए गाजियाबाद से आने वाले वाहन हिंडन बैराज रोड से वसुंधरा होते हुए लिंक रोड पर पहुंच सकते हैं। वहीं गाजियाबाद जाने वाले वाहन जीटी रोड का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें