फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बीमार लोगों को शादी नहीं करनी चाहिए'

Sun, 16 Mar 2014 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बीमार लोगों को शादी नही करना चाहिए। और अगर कर ली है तो पहले बीमारी ठीक करो। बीमार संतान छोड़ जाते हैं फिर कहते हैं बाबा इसे ठीक करो। हम तो ब्रह्मचारी हैं हमसे दुनिया को कोई खतरा नहीं। ये बातें योगगुरु बाबा रामदेव ने यहां योग शिविर के दूसरे दिन अपने संबोधन में कहीं।
विज्ञापन


पंडित जेएन डिग्री कालेज खेल ग्राउंड पर तड़के योग सिखाते हुए बाबा ने कहा कि पहले आचरण व स्वास्थ्य सुधारो। योग से ही स्वस्थ शरीर और विचार अच्छे होंगे। अशुभ संस्कारों का बोझ तुम्हारे भीतर है।

प्राणायाम करोगे तो जीवन सुधर जाएगा। हिंदुस्तान के लोग मेहनत शुरू कर दें तो तकदीर बदल जाए। योगगुरु राजनीतिक चर्चा से दूसरे दिन भी नहीं चूके। कहा कि एक वोट करोगे तो लाख हजार करोड़ रुपये देश को हम दिलाएंगे। एक गलत आदमी को वोट करोगे तो पूरे देश को दुख भोगना पड़ता है।
विज्ञापन


दिल्ली में बैठे में लोग जो देश लूट रहे हैं फल उन्हें भी मिलेगा। ऐसा राजा व नेतृत्व चुने जो देश को आगे ले जाए। यहां सब जाति व मजहब के लोग बैठे हैं। योग सबका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें