फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने दोस्तों से कराया डॉक्टर की बेटी का ‘गैंगरेप’

Wed, 29 May 2013 01:37 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
क्लासमेट के भाई से दोस्ती और फिर अफेयर के बाद अंतरजातीय विवाह करना डॉक्टर की बेटी को अब भारी पड़ रहा है।
विज्ञापन


वजह इतनी सी है कि युवती ने पहले अपनी जाति नहीं बताई और जब जाति उजागर हुई तो प्रेमी से पति बने युवक ने उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया।

उत्पीड़न इस कदर बढ़ गया कि शराब के नशे में धुत पति युवती पर दोस्तों संग गलत काम का दबाव बनाने लगा।

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर 19 मई को पति ने दोस्तों से गैंगरेप तक करवा दिया।

इसकी शिकायत पीड़ित ने एसएसपी से की है, जिसमें सीओ तृतीय को जांच के आधार पर मुकदमा आदि की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह घटना केलानगर निवासी रूबी (काल्पनिक नाम) के साथ घटित हुई। रूबी की मानें तो जब वह रामघाट रोड के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती थी, तभी उसकी मुलाकात हरदुआगंज क्षेत्र की रहने वाली क्लासमेट के भाई से हुई।

दोनों में नजदीकियां हुईं और 1999 में लव मैरिज कर ली। रूबी के अनुसार उस समय तक दोनों को एक दूसरे की जातियों की जानकारी नहीं थी। परिवारों के विरोध के चलते शहर में किराये पर रहे।
विज्ञापन


इसके बाद पति ने क्वार्सी क्षेत्र में वर्कशॉप का व्यापार शुरू किया और 2003 में उसने बेटे को जन्म दिया। तब जाकर दोनों को एक-दूसरे की जातियों की जानकारी हुई।

चूंकि वह दलित है, इसलिए पति उससे खफा रहने लगे और उसे बेइज्जत करने के लिए अपने दोस्तों संग गलत काम का दबाव बनाने लगा।

2007 में विवाद ज्यादा बढ़ा तो वह अलग रहने लगी। पति ने स्वर्ण जयंती कॉलोनी में मकान बना लिया। बात पुलिस तक गई तो पुलिस ने समझौता करा दिया और पति के साथ रहने पर सुलहनामा हो गया।
विज्ञापन


मगर फिर पति पुरानी स्थिति में आ गया और 19 मई को उसने अपने ही घर में अपने दोस्तों संग उससे दुष्कर्म कराया। चार दिन से शिकायत लेकर युवती इधर से उधर भटक रही थी।

मंगलवार को एसएसपी के सामने शिकायत रखी तो एसएसपी ने इस मामले में सीओ तृतीय को जांच के आधार पर पति के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रूबी के अनुसार उसके पिता पेशे से हाथरस में डॉक्टर हैं और अब वह दो बेटे व एक बेटी की मां है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें