फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले धोखे से किया लव मैरिज फिर गैंगरेप की कोशिश

Tue, 15 Jan 2013 01:30 PM IST
मोतिगरपुर/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
शादीशुदा युवक ने पहले तो प्रेमजाल में फंसाकर एक युवती से शादी कर ली फिर साले और दोस्तों के साथ मिलकर उससे गैंगरेप की कोशिश की। ग्रामीणों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने छापा मारकर युवती को मुक्त कराया। पुलिस ने आरोपी पति व उसके साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि चार युवक फरार हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के पास से एक टवेरा गाड़ी और शराब की बोतलें बरामद की हैं। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले का है।

गोसाईंगंज थानाक्षेत्र के बर्चवल गांव निवासी संतोष दुबे ने डेढ़ माह पूर्व एक 20 वर्षीय युवती से प्रेम विवाह किया था। युवती जब ससुराल पहुंची तो उसे संतोष के पहले से शादीशुदा होने की जानकारी हुई। प्यार में धोखा खाने से युवती बेहद तनाव में थी। इसी बीच रविवार रात संतोष की पहली पत्नी का भाई राहुल दुबे टवेरा गाड़ी से आनंद सिंह, टिंकू सिंह, शिवाकर चौबे व श्याम नारायन को लेकर बर्चवल पहुंचा। ये लोग युवती को जबरदस्ती लेकर संतोष के साथ राहुल के घर अहदा पहुंचे।
विज्ञापन


युवती को एक कमरे में बंदकर उससे छेड़छाड़ करने लगे। युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया तो उसने शोर मचा दिया। चीख सुनकर ग्रामीणों ने मामले की सूचना 100 नंबर पर पुलिस कंट्रोल रूम में दी। इस पर एसपी अलंकृता सिंह ने तत्काल एसओ मोतिगरपुर संतशरण सिंह को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस को देखते ही चार लोग फरार हो गए, जबकि राहुल दुबे और संतोष दुबे गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें