फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम तमाम कर दिया: पिता से यह सुन दरांती लेकर जंगल की ओर दौड़ पड़ी थी नीतू, फिर उसने काट डाला फंदा

Sat, 11 Jan 2025 12:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हसायन थाना क्षेत्र के गांव सीधामई में एक युवक दुर्गेश कुमार (23) की हत्या कर शव गांव के बाहर स्थित मंदिर के पीछे जामुन के पेड़ पर लटका दिया गया। आरोप है कि उसके गांव की ही एक युवती नीतू से प्रेम संबंध थे।
विज्ञापन
मृतक दुर्गेश कुमार - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हत्या के बाद घर पहुंचकर नीतू के पिता ने परिजनों ने कहा कि हमने दुर्गेश का काम तमाम कर दिया है। इतना सुनते ही नीतू बदहवास हो गई और हाथ में दराती लेकर जंगल की ओर दौड़ पड़ी। उसने दराती से फंदा काटा और दुर्गेश के हाथों और पैरों की मालिश कर होश में लाने की कोशिश की।

विज्ञापन


वह होश में नहीं आया तो फोन कर उसके भाई को जानकारी दी। दुर्गेश के भाई ने विजेंद्र ने बताया कि जब वह मौके पर पहुंचे तो नीतू दुर्गेश के हाथ और पैरों की मालिश कर रही थी और रो रही थी। उनके पहुंचने से पहले ही वह पेड़पर चढ़कर दराती से फंदा काट चुकी थी, जिसके बाद शव नीचे आ गिरा था। परिजनों का आरोप है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे, यह बात उसके परिजनों को पसंद नहीं थी। दोनों एक ही बिरादरी के थे।

नीतू के बुलाने पर ही दुर्गेश उसके साथ चला गया था। वहां से उसके पिता और भाई उसे अपने साथ लेकर चले गए। लौटने के बाद पिता ने नीतू की मां और दादी इसकी जानकरी दी कि उन्होंने दुर्गेश को मार डाला। इसके बाद नीतू बदहवाल हालत में दराती लेकर जंगल की और दौड़ पड़ी थी। हालांकि घटना में नीतू को भी नामजद किया गया है। पुलिस ने रात में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन चाहते थे कि पुलिस दिन निकलने के बाद मौके की जांच कर, आगे की कार्रवाई करें।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

यह था मामला

हसायन थाना क्षेत्र के गांव सीधामई में एक युवक दुर्गेश कुमार (23) की हत्या कर शव गांव के बाहर स्थित मंदिर के पीछे जामुन के पेड़ पर लटका दिया गया। आरोप है कि उसके गांव की ही एक युवती नीतू से प्रेम संबंध थे और 9 जनवरी को देर शाम वह उसे घर से बुलाकर ले गई थी। देर रात करीब दो बजे उसने ही दुर्गेश के भाई को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

दोनों एक ही जाति के थे। मृतक के भाई विजेंद्र ने बताया कि 9 जनवरी शाम करीब साढ़े आठ बजे दुर्गेश परिजनों के साथ खाना खा रहा था। तभी गांव की ही एक युवती नीतू उनके घर पहुंची और उसे यह कहकर अपने साथ ले गई कि उसके पिता दुर्गेश को बुला रहे है। वह दो घंटे बाद तक घर नहीं पहुंचा तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान नीतू के घर भी उन्हें कोई नहीं मिला। इसके बाद कई जगह तलाश की गई।

रात करीब दो बजे दुर्गेश का शव गांव के बाहर मंदिर के पीछे लटका मिला। मृतक के परिजनों का कहना है कि चीखने की आवाज सुनकर वह उधर पहुंचे थे, हालांकि बताया जा रहा है कि युवती ने ही उन्हें जानकारी दी थी। मफलर से बनाए गए फंदे से दुर्गेश का शव लटका हुआ था। डायल 112 पर दी गई सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

युवती समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
परिजनों का आरोप है कि उनके विरोध के बावजूद पुलिस रात के अंधेरे में ही शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए ले गई। इस संबंध में युवती नीतू, उसके भाई गौरव व सौरभ, पिता नरेंद्र सिंह, मां भूरी देवी, दादी रामबेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी अपने घरों से फरार है। दुर्गेश के पिता राजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके पुत्र का नीतू से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी के चलते उसके परिजनों ने हत्या की है। पुलिस ने इस मामले में युवती और उसके पिता को हिरासत में ले लिया है। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें