राजकीय आईटीआई रामनगर के कौशलम केंद्र में चार नई ट्रेड शुरू की गईं हैं। इनमें आधुनिक मशीनों से प्रशिक्षण लेकर युवाओं को इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन बनने का शानदार मौका मिल रहा है। इन युवाओं को देश की बड़ी आधुनिक इकाइयों में काम करने का मौका मिल सकेगा।
इंडस्ट्रियल रोबोटिक्स एंड डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन में 20 सीटें, सीएनसी मशीनिंग टेक्निशियन में 24 सीटें, इंजीनियरिंग डिजाइन टेक्निशियन में 10 सीटें और वर्चुअल एनालिसिस एंड डिजाइनर (फिनिट एलीमेंट मैथड) में 24 सीटें हैं। वर्ष 2024 में चालू हुए इस केंद्र में पहले से ही तीन ट्रेड का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग टेक्निशियन (3डी-प्रिंटिंग) में 40 सीटें, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन में 40 सीटें और मैकेनिक इलेक्ट्रिक व्हीकल में 24 सीटें हैं।
आईटीआई के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा है कि इच्छुक अभ्यर्थी सात अगस्त तक पोर्टल: https://scvtup.in/en पर आवेदन करें। महीने में 40 रुपये की सरकारी फीस देकर यह प्रशिक्षण लिया जा सकता है। युवाओं को अत्याधुनिक मशीनों, डिजिटल उत्पादन, रोबोटिक्स, 3-डी प्रिंटिंग, इलेक्ट्रिक व्हीकल एवं डिजाइन तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान दिया जाएगा ताकि उन्हें रोजगार के अवसर मिल सकें।